मैं तेरे दिल का कचरा हूँ
पति ढूँढा है, लक्ष्मीवाहन
तुम हो देवी सौभाग्यवती
तुम हो खिचडी में घी जैसी मैं चटनी जैसा दिखता हूँ
मैं हूँ कैसा नादान प्रिये, कैसे समझाऊँ प्यार प्रिये !
तुमतो लगतीं जीनत अमान
मैं प्राण सरीखा दिखता हूँ ,
तुम तो हेमा की कापी हो
मैं प्रेम चोपडा दिखता हूँ !
दोनों पहिये बेमेल लगे, जीवन गाड़ी है खड़ी प्रिय
मैं हूँ कैसा नादान प्रिये, कैसे दिखलाऊं प्यार प्रिये
मैं एक गाँव का हूँ गंवार ,
तुम छैल छबीली दिल्ली की
मैं राम राम और पाँव छुऊँ
तुम हाय हाय और हेल्लो की
जीवन गाड़ी के दो पहिये , दोनों कैसे बेमेल मिले !
मैं हूँ कैसा नादान प्रिये , कैसे समझाऊँ प्यार प्रिये
तुम हो गन्ने की रस जैसी
मैं कोल्हू जैसा दिखता हूँ
तेरा चेहरा गुलाब जैसा
मैं नोडू जैसा दिखता हूँ
तुम नॉएडा में इंदिरा गाँधी,मैं राज नारायण लगता हूँ
मैं हूँ कैसा नादान प्रिये , कैसे समझाऊँ प्राण प्रिये !


No comments:
Post a Comment
एक निवेदन !
आपके दिए गए कमेंट्स बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं, कई बार पोस्ट से बेहतर जागरूक पाठकों के कमेंट्स लगते हैं,प्रतिक्रिया देते समय कृपया ध्यान रखें कि जो आप लिख रहे हैं, उसमें बेहद शक्ति होती है,लोग अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार पढेंगे, और तदनुसार आचरण भी कर सकते हैं , अतः आवश्यकता है कि आप नाज़ुक विषयों पर, प्रतिक्रिया देते समय, लेखन को पढ़ अवश्य लें और आपकी प्रतिक्रिया समाज व देश के लिए ईमानदार हो, यही आशा है !
- सतीश सक्सेना