कुछ महा धर्मज्ञानी आए
पदचिन्ह दिखें न शूद्रों के
पैरों में झाडी बाँध चलें
पशुओं से भी बदतर जीवन, कर दिया धर्म रखवालों ने !
मानव जीवन पर ले कलंक, क्यों लोग मानते दीवाली ?
पानी पीने को पनघट पर
कुत्ता आ जाए अनिष्ट नहीं
पर शूद्र अगर मुंडेर से भी
छू जाए , महा अपराधी है
प्यासा गरीब जल के बदले, पिटता है वस्त्र रहित होकर !
मानव को प्यासा मार अरे ! क्यों लोग मानते दीवाली ?
अधिकार नाम से दिया नहीं
कुछ धर्म के इन विद्वानों ने
धन अर्जित संचित करने का
अधिकार लिया रखवालों ने
जूठन एकत्रित कर खाओ, धन का तुम को कुछ काम नहीं !
तन मन धन शोषण कर इनका, क्यों लोग मानते दीवाली ?
वंचित रखा पीढियों इन्हें
बाज़ार हाट दुकानों से,
सब्जी,फल,दूध,अन्न अथवा
मीठा खरीद कर खाने से
हर जगह सामने आता था, अभिमान सवर्णों का आगे !
मिथ्या अभिमानों को लेकर क्यों लोग मानते दीवाली ?
उच्चारण मंत्रों का अशुद्ध ,
कर अपने को पंडित माने।
मांगलिक समय पर श्राद्धमंत्र
मारण पर मंगलगान करें ,
संस्कृत का, क ख ग न पढ़ा , व्याकरण तत्व का ज्ञान नहीं!
ऐसे पंडित कुलगुरु बना, क्यों लोग मनाते दीवाली ?

बहुत बढ़िया, लिखते रहिये.
ReplyDeleteएक एक पंक्ति में समाज की कड़वी सच्चाई व्यक्त की आपने.
ReplyDeleteयह रचना १९९३ में लिखी गई थी, एसोसियेशन लीडर होने के नाते, समाज की बुराईयों तथा अन्याय के खिलाफ लड़ने की एक अतिरिक्त ताकत मेरे अन्दर शुरू से थी, उस दर्द की परिणिति इन रचनाओं के मध्यम से हुई! मगर मैंने कभी प्रसिद्धि की इच्छा नही थी इसलिए यह कवितायें डायरी में बंद रहीं ! गूगल ट्रांस्लित्त्रेशन एवं ब्लोगिंग के कारण यह सम्भव हुआ ! और वोः कवितायें आपके सम्मुख आ पा रहीं हैं ! आपलोगों के कहे गए दो शब्दों से उत्साहवर्धन होता है ! आपका धन्यवाद !
ReplyDelete